HomeBiharपटना में बैंक क्लर्क के घर में चोरी, 15 लाख से अधिक...

पटना में बैंक क्लर्क के घर में चोरी, 15 लाख से अधिक के जेवर और सामान उड़ाए

पटना:राजधानी पटना में बैंक क्लर्क के घर से चोरी का मामला सामने आया है. बेउर इलाके में बैंक ऑफ इंडिया के क्लर्क ने जानकारी मिलने के बाद इस मामले की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से तफ्तीश कर मामले की छानबीन में जुटी है. मामला बेउर के जोड़ा कुआं मुहल्ले का है.

दरअसल यह मामला दानापुर के बेउर इलाके का है. जहां चोरों के गिरोह ने बीती रात एक बैंक क्लर्क के घर में घुसकर 15 लाख रुपये के जेवरात और सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बैंक क्लर्क के मुताबिक इस घटना में चोरों ने घर में रखे हुए सोने- चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े, पीतल के बर्तन, समेत लाखों के सामान लेकर फरार हो गए.

आज सुबह उनके आसपास के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि घर में चोरी हुई है और घर का ताला टूटा पड़ा हुआ है. जिसके बाद आनन-फानन में बेउर स्थित जोड़ा कुआं अपने घर पहुंचे तब देखा कि घर का अलमारी बक्शा टूटा पड़ा है. सारे सामान इत्तर-बीतर पड़े हैं.

इस मामले में पुलिस को बैंक क्लर्क ने बताया कि बक्से में रखे गए सोने की सिकड़ी, अंगूठी, मंगलसूत्र, कीमती कपड़ा, पीतल के बर्तन और कमरे में लगे पंखे सहित कुछ नगद रुपए की भी चोरी कर ली गई है. जिसके बाद मकान मालिक विजय कुमार ने घटना के बाद बेउर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home