HomeBiharप्रदेश में मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में बादल गरजने के साथ...

प्रदेश में मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में बादल गरजने के साथ बारिश का अलर्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों की सक्रियता होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार को आंधी-पानी से पटना वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शाम लगभग सात बजे के बाद काले बादल छाए रहने के साथ तेज हवा के साथ पानी की बौछार ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

तेज हवा के चलते कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। 30-40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चली। बीते 24 घंटों के दौरान झाझा में सर्वाधिक वर्षा 53.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरावट वहीं प्रदेश के शेष जिलों के अधिकतम तापमान के साथ 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। में वृद्धि दर्ज की गई।

अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत 16 शहरों अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, कैमूर रोहतास, सारण, सिवान पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, शिवहर, वैशाली के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ वर्षा का पूर्वानुमान बताया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments