HomeBiharपहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा बढ़ाएगी ठंड, बिहार में जल्‍दी ही...

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा बढ़ाएगी ठंड, बिहार में जल्‍दी ही चार डिग्री तक गिरेगा तापमान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना सहित बिहार के सभी जिलों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। 10-12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा बह रही है। इसके प्रभाव से लोगों को सुबह और शाम में ठंड अनुभव हो रही है। दिन का तापमान स्थिर है, रात में पारे में गिरावट हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तीन से चार दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री और गिरावट की संभावना है। पहाड़ी इलाकों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर दिखेगा, यहां से आने वाली ठंडी हवा प्रदेश में प्रवेश करने के साथ ठंड में वृद्धि करेगी।

राजधानी समेत प्रदेश के 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को गया का तापमान सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इस तरह गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

प्रदेश के सिवान, सीतामढ़ी, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, भागलपुर, बांका, कटिहार एवं पूर्णिया जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राजधानी समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, सारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया जिले के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home