HomeBiharबम डिफ्यूज करने के दौरान हुआ विस्फोट, चपेट में आये कई पुलिसकर्मी

बम डिफ्यूज करने के दौरान हुआ विस्फोट, चपेट में आये कई पुलिसकर्मी

लाइव सिटीज, गया: बड़ी खबर गया से हैं, जहां बम डिफ्यूज करने के दौरान हुआ विस्फोट हो गया जिसमें 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है.मौके पर कोतवाली थाना के साथ ही सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं.

इस संबंध में सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट मोहल्ला के समीप नदी किनारे बम रखा गया हैं. जिसके बाद बीएमपी के बम स्क्वायड के जवान एवं कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. जहां कुल 6 बम रखा हुआ पाया गया. उक्त बमों को डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो गया. जिस कारण 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड के अर्जुन कुमार पंडित एवं शिव प्रसाद पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए है.

इसके अलावा कोतवाली थाना के विद्या प्रसाद, यादव प्रमोद कुमार एवं दिलीप कुमार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है. जबकि मामूली रूप से घायल पुलिसकर्मियों का इलाज शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कराया गया. उन्होंने कहा कि उक्त स्थल पर बम किसके द्वारा रखा गया ? और इसके पीछे क्या मंशा थी ? इसकी पूरी छानबीन की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home