HomeBiharबिहार के कई जिलों के तापमान में गिरावट, यहां जानें मौसम का...

बिहार के कई जिलों के तापमान में गिरावट, यहां जानें मौसम का हाल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में ठंड अब बढ़ने लगी है. इन दिनों सभी इलाकों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है. पटना गया मुजफ्फफरपुर, पूर्णिया, सीतामढ़ी और कटिहार समेत तमाम जिलों में ठंड ने पांव पसारना शुरू कर दिया है.

हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान शेखपुरा, छपरा, फारबिसगंज और गोपालगंज को छोड़कर सभी जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन में पारा अभी और लुढ़कने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी होने का अनुमान है. यानी दिवाली पर्व के साथ ही ठंड का आगाज भी हो जाएगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home