HomeBiharउत्तर बिहार में चार डिग्री बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम विभाग का अपडेट 

उत्तर बिहार में चार डिग्री बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम विभाग का अपडेट 

लाइव सिटीज, पटना: मौसम एक बार फिर अपनी तपिश बढ़ाने को है. समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों के लोगों को बढ़ते तापमान के कारण भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि 17 मई तक मौसम में परिवर्तन लोगों को देखने को मिल सकता है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री तक रहने की संभावना बनी हुई है. इस बीच बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि इस अवधि में न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं बताया गया कि आगामी 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन के समय लू की स्थिति बन सकती है. इस दौरान लोगो को अधिक गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ेगी.

पशुओं के लिए दिया गया यह सुझाव ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉक्टर आरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी. इस दौरान सुबह 7:00 बजे में सापेक्ष आर्द्रता 78 प्रतिशत एवं सापेक्ष आर्द्रता दोपहर 2:00 बजे में 41 प्रतिशत दर्ज की गई है. 

इस दौरान वैज्ञानिक ने सभी पशुपालकों को दुधारू पशु को गलाघोटू एवं लंगरी रोग से बचाव का निर्देश दिया है. इसके लिए टीकाकरण जरूरी है. वहीं नए गेहूं के भूसा को खिलाने के पूर्व करीब 2 घंटा पानी में फुलाने एवं 50 ग्राम खनिज मिश्रण व 50 ग्राम नमक और चारा दाना मिलाकर दुधारू पशुओं को खिलाने की सलाह दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home