HomeBiharबिहार के 10 जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री गिरने का...

बिहार के 10 जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री गिरने का अनुमान, बक्‍सर से चंपारण तक हैं लिस्‍ट में शामिल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना समेत पूरे बिहार में पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर पछुआ हवा के कारण अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिलों के न्‍यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की उम्‍मीद है। दूसरी तरफ, राज्‍य के पूर्वी भागों में तापमान बढ़ने की भी संभावना है। 

बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद जिले के दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। वहीं प्रदेश के पूर्वी भागों के तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश के 19 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई जबकि पांच जिलों के वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, सीवान, सबौर एवं गया जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के तापमान में चार दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home