HomeBiharबिहार में 10 डिग्री तक गिरा तापमान, तेजी से बढ़ने लगी है...

बिहार में 10 डिग्री तक गिरा तापमान, तेजी से बढ़ने लगी है ठंड; पटना के मौसम में भी आया बदलाव

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना समेत पूरे बिहार में उत्तर पछुआ हवा के कारण ठंड में वृद्धि होने लगी है। इसके प्रभाव से राज्यभर के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा।

इस दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगी। धीरे-धीरे प्रदेश में ठंड अपना पैर पसारने में लगा है। सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के 19 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे आने के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के बांका जिले का न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट के साथ औसत न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया जिले के एक या दो स्थानों पर सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ की गति बढ़ने के कारण पारे में भी क्रमिक गिरावट जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home