HomeBiharतेजस्वी यादव चले जापान घूमने, नीतीश कुमार और बीजेपी पर क्या कहा...

तेजस्वी यादव चले जापान घूमने, नीतीश कुमार और बीजेपी पर क्या कहा सुनिए…

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जापान दौरे के लिए रवाना हो गये हैं। वे आज पटना से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। उसके बाद वे मंगलवार को जापान के लिए रवाना होंगे। बतौर पर्यटन मंत्री वे बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वार्ता करेंगे। साथ ही बिहार में पर्यटन में निवेश की संभावनाओं को लेकर भी जापान दौरे पर जा रहे हैं।

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए तेजस्वी ने बड़ा बयान दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या फिर से जेडीयू की बीजेपी से दोस्ती होगी, इसपर तेजस्वी ने कहा कि इन सब विवादों को खत्म कीजिए, जिस बात में दम नहीं है, उसपर बात करना उचित नहीं है। उसपर बहस 

जब उनसे पूछा गया नीतीश कुमार ने आपके बारे में कहा कि यही बच्चा सब कुछ है। इस पर उन्होंने कहा कि जितने अच्छे से सरकार चल रही है। आप देख लीजिए कि बिहार में नियुक्तियां कितनी हो रही है। हम लोगों ने जितनी भी बातें की थी, उन सभी बातों पर हम लोग खरे उतर रहे हैं। प्रदेश में क्राइम कंट्रोल की हालत यह है कि आज हम 22वें स्थान पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा बिहार जीडीपी में अव्वल राज्यों में है। हम लोगों ने जो दावा किया था, उसे पूरा भी कर रहे हैं।

वहीं, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह तो तय है कि सभी राज्यों में बीजेपी की हार तय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home