HomeBiharतेजस्वी यादव से 10 घंटे चली पूछताछ, ED अधिकारियों ने किए सवाल-जवाब

तेजस्वी यादव से 10 घंटे चली पूछताछ, ED अधिकारियों ने किए सवाल-जवाब

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के बाद अब बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादवसे आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. तीन घंटे चली पूछताछ के बाद तेजस्वी यादव ईडी कार्यालय से निकल गए. ईडी अधिकारियों ने तेजस्वी यादव से सवाल जवाब किए.

इससे पहले सोमवार को पटना से दिल्ली रवाना होने के दौरान तेजस्वी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है. जब भी कोई जांच एजेंसी बुलाती है तो वह पूछताछ में शामिल होते हैं.

इसी मामले में तेजस्वी यादव से सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी है. 25 मार्च को दिल्ली स्थिति सीबीआई मुख्यालय में उनसे काफी देर तक पूछताछ की गई थी. वहीं, कुछ समय पहले ईडी ने उनके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आवास पर छापेमारी भी की थी।

आपको बताएं कि नौकरी के बदले जमीन लेने के इस मामले में लालू परिवार के कई सदस्य आरोपी हैं. हालांकि अभी तक इस केस में तेजस्वी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है. 25 मार्च को जब तेजस्वी से सीबीआई की पूछताछ हुई थी, तब उसी दिन मीसा भारती से ईडी ने भी पूछताछ की थी. वहीं आरजेडी चीफ लालू यादव और राबड़ी देवी से भी इस मामले में सवाल-जवाब हुए हैं. लालू-राबड़ी और मासी फिलहाल बेल पर हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home