HomeBiharनवरात्रि में तेजस्वी यादव पहुंचे थावे मंदिर, दे दिया बड़ा तोहफा, पत्नी...

नवरात्रि में तेजस्वी यादव पहुंचे थावे मंदिर, दे दिया बड़ा तोहफा, पत्नी राजश्री पर भी बोले…

लाइव सिटीज, गोपालगंज: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गुरुवार को अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने थावे भवानी मंदिर में माता की पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तेजस्वी ने थावे मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। हालांकि तेजस्वी की पत्नी राजश्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं लेकिन वे नहीं आ सकीं।

थावे मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करने के बाद तेजस्वी ने कहा कि बिहार का डिप्टी सीएम बनने के बाद जो वादा किया था उसे पूरा किया है। थावे माता मंदिर के सौदर्यीकरण का काम कराने का वादा किया था और आज उसका शुभारंभ हो गया। करीब 60 करोड़ की लागत से मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम किया जाना है।

तेजस्वी ने कहा कि गोपालगंज के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा महागठबंधन की सरकार ने किया था। कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव पास किया जा चुका है और आने वाले समय में हथुआ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना सरकार कराने जा रही है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ट्रॉमा सेंटर का भी वादा किया था उसका शिलान्यास होने जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home