HomeBiharआज रोहतास पहुंचेगी तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

आज रोहतास पहुंचेगी तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

लाइव सिटीज, रोहतास: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा को दौरान आज रोहतास जिला के दिनारा आएंगे. जहां वे आम जनसभा को संबोधित करेंगे, इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकीं है, वहीं तेजस्वी की यात्रा को लेकर राजद कार्यकताओं में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है.

आज 12 बजे के बाद तेजस्वी यादव की दिनारा के हाई स्कूल के मैदान में सभा होगी. इसकी तैयारी अंतिम चरण में चल रही है. जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर और महासचिव राजीव रंजन यादव पूरी व्यवस्था को देख रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर मंच बना दिया गया है. रोहतास जिला के कई विधायक तथा विधान पार्षद तैयारी में लगे हैं. पुलिस व प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के मद्देनजर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं.

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है. इससे पहले दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल, सासाराम विधायक राजेश गुप्ता, रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह, राजद जिला महासचिव राम प्रवेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य राजद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home