HomeBiharIRCTC घोटाले की फाइल दोबारा खोले जाने पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा-...

IRCTC घोटाले की फाइल दोबारा खोले जाने पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- CBI मेरे घर में ही दफ्तर क्यों नहीं खोल लेती…

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तीन दिन बाद पटना पहुंच गए हैं. पटना पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले आईआरसीटीसी घोटाले की दोबारा फाइल खोले जाने पर नाराजगी जाहिर की. बता दें, सीबीआई ने आईआरसीटीसी घोटाले की जांच के लिए दोबारा फाइल खोली है. यह मामला लालू यादव से जुड़ा हुआ है. सीबीआई ने इसकी जांच 2018 में शुरू की थी और मई 2021 में मामले को बंद कर दिया था. अब सीबीआई ने बंद कर चुके मामले की फिर से फाइल खोली तो तेजस्वी यादव ने अपनी नाराजगी जाहिर की.

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भी जांच हो चुकी है. इस केस में कुछ मिला नहीं है. इसे केस को फिर से ओपेन किया जा रहा है. लालू यादव और मेरा जीवन तो खुली किताब है. सीबीआई को तो पहले भी बोल चुका हूं कि मेरे घर को दफ्तर ही बनना है तो बना सकती है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई को फिर से जांच करनी है तो जांच कर सकती है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. इस मामले में पहले भी सीबीआई ने ही जांच की थी. सीबीआई को कुछ नहीं मिला. एक ही केस में एक बार जांच करे या दस बार जांच करे, ये तो उनकी मर्जी है. सीबीआई और ईडी को किसी भी मामले में हम लोग बयान रिकॉर्ड पर दें चुके हैं. कई बार ईडी और सीबीआई के सवालों का जवाब हम लोग दे चुके हैं.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home