HomeBiharतेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के हरा गमछा वाले बयान पर दे...

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के हरा गमछा वाले बयान पर दे दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार सरकार के पास अब कोई पैसा नहीं बचा है और जनता से किए गए वादों को पूरा करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले भी सरकार से सवाल पूछा था कि महिलाओं को दूसरी किस्त कब दी जाएगी, पेंशन की राशि कब मिलेगी और आम जनता को राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। लेकिन सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय जनता को गुमराह करने में लगी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लगातार बिजली दरों में बढ़ोतरी कर रही है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब सरकार उन वादों से पीछे हटती नजर आ रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर भी निशाना साधा। जिसमें सम्राट ने हरे गमछे वाले का जिक्र किया था। इसको लेकर तेजस्वी ने कहा कि “हरा गमछा हो या नीला गमछा”, इस तरह की बातें मुख्यमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देतीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तरह के बयान सरकार की मानसिकता को दर्शाते हैं और यह दिखाता है कि सत्ता में बैठे लोगों के अंदर कितनी नफरत भरी हुई 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments