HomeBiharदिल्ली के CM केजरीवाल से मिले तेजस्वी, BJP पर निशाना साधते हुए...

दिल्ली के CM केजरीवाल से मिले तेजस्वी, BJP पर निशाना साधते हुए कही ये बात

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है. इसकी एक तस्वीर तेजस्वी के ट्विटर अकाउंट से साझा की गई है. ट्वीट में तेजस्वी ने मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के भी कुछ अंश साझा किए हैं. 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि “अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान वर्तमान, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा  हुई.

अपने ट्वीट में बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा “बीजेपी सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों,संसाधनों, राष्ट्रीय संपत्ति और देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। हम सबों को मिलकर देश बचाना है.

बता दें कि तेजस्वी यादव लगातार विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं.बीते दिनों उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद तेजस्वी ने ऐलान किया था कि 2024 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा मिलकर लड़ेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home