HomeBiharमाता रानी की शरण में तेजस्वी : बिहार वासियों के लिए मांगी...

माता रानी की शरण में तेजस्वी : बिहार वासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली

लाइव सिटीज, पटना: आज अष्टमी है. बिहार सहित पूरे देश में नवरात्र को लेकर धूम मची है. जगह-जगह नवरात्रे के आंठवे दिन मां गौरी की पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूजा अर्चना कर बिहार की जनता के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा है.

ट्विटर पर तेजस्वी ने लिखा है कि—नवरात्रि के पावन अवसर पर आवास परिसर स्थित मंदिर में प्रार्थना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए कामना की. आराधना-उपासना में आस्था-श्रद्धा के अलावा प्रकृति का आदर और सम्मान निहित है. भारतीय दर्शन ने प्रकृति को नारी शक्ति का प्रतीक भी माना है.

आज नवरात्र की महाअष्टमी है..आज महागौरी स्वरूप की पूजा हो रही है.इस अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमरा ने पटना के शीतला मंदिर में पूजा अर्चना एवं अराधना की है.सीएम नीतीश के साथ वित्त मंत्री विजय चौधरी भी साथ रहे और उन्हौने भी मां की पूजा एवं अराधना की है.सीएम के शीता मंदिर पहुंचने पर वहां के प्रबंधन कमिटि ने सीएम एवं मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home