HomeBiharफतेह बहादुर के विवादित बोल पर भड़के तेज प्रताप यादव, हम सांस...

फतेह बहादुर के विवादित बोल पर भड़के तेज प्रताप यादव, हम सांस ले रहे हैं तो ये भगवान की दया

लाइव सिटीज, पटना: अपनी पार्टी के नेताओं खासकर विधायक फतेह बहादुर सिंह की धर्म के खिलाफ बयानबाजियों पर मंत्री तेज प्रताप भड़क गए. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी इंसान को किसी के धर्म को लेकर कोई बात नहीं बोलना चाहिए. जो भी धर्म को लेकर बयानबाजी कर रहा है वो गलत है. हमें सभी धर्मों का आदर करना चाहिए. उन्होंने आगे और भी सख्त और आध्यात्मिक लहजे में फतेह बहादुर सिंह के बयानों पर तंज भी कसा

तेज प्रताप यादव ने कहा कि ‘अगर हम सांस ले रहे हैं, चल फिर रहे हैं तो ये कहीं न कहीं उस भगवान की दया है. यह बात हमें जरूर मानना और जानना चाहिए.’ मंत्री तेज प्रताप यादव ने ये सब बातें धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ यानी DSS की स्थापना दिवस पर कहीं. इस अवसर पर उन्होंने केक काटा. उन्होंने कहा कि उनका जो ये संगठन है वह पूरी तरीके से हिंदू मुस्लिम सिख इसाई हम सब हैं भाई भाई वाले फॉर्मूले पर काम करता है

तेज प्रताप यादव ने कहा कि DSS सभी जात धर्म को लेकर चलने वाला संगठन है. हम लोग सभी जात धर्म के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं. जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं, उनको भी हम संदेश दे रहे हैं कि सभी लोगों को साथ लेकर चलें. हम लोग जब एक प्लेटफार्म पर आएंगे तभी देश और दुनिया विकसित होगा. जो आरएसएस वाले लोग होते हैं हिंदुत्व का बात करते हैं, हम लोग धर्मनिरपेक्ष का बात करते हैं. हम अपने उंगली को काटेंगे तो लाल खून निकलेगा और एक मुसलमान की उंगली भी कटेगी तो लाल खून ही निकलेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home