HomeBiharपटना में चर्चित गायक ब्रज किशोर दुबे की संदिग्ध मौत, दोस्त के...

पटना में चर्चित गायक ब्रज किशोर दुबे की संदिग्ध मौत, दोस्त के घर बाथरूम में मिला शव

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मशहूर लोकगायक और संगीतकार बृज किशोर दुबे की हत्या कर दी गई है। उनका शव पटना के केसरी नगर स्थित अजंता कॉलोनी में एक घर में पाया गया। बृज किशोर दुबे अपने दोस्त के यहां आए थे। घर के बाथरूम से राजीव नगर थाना पुलिस ने उनका शव बरामद किया। बृज किशोर दुबे भोजपुरी के जाने-माने संगीतकार थे और राष्ट्रपति ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी कर चुके हैं। उनकी हत्या की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।

शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। ब्रज किशोर के दोनों पैर बंधे हुए थे। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता ब्रज किशोर राजीव नगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड के निवासी थे। वह मूल रूप से रोहतास के मंगरबलिया के रहने वाले थे। फारेंसिक साइंस लैबोरेट्री डिवीजन (एफएसएल) को जांच के लिए बुलाया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि गायक ब्रज किशोर दुबे अपने दोस्त के घर आए थे। सोमवार को उनकी लाश उसी घर के बाथरूम में मिली। उनके पैर बंधे हुए थे और सिर टब में पानी के अंदर था।

ब्रज किशोर को दो बेटा एक बेटी हैं। दामाद मनिंदर मिश्रा ने बताया कि रविवार की शाम ब्रज किशोर दीघा स्थित अपने फ्लैट से अजंता कालोनी स्थित दोस्त रवींद्र कुमार के कोचिंग संस्थान में आए थे। उस समय रवींद्र सोनपुर ड्यूटी में गए थे। रवींद्र उन्हें कमरे की चाबी देकर गए थे। सोमवार की दोपहर स्वजनों ने ब्रज किशोर को काल की पर फोन नहीं उठा। फोन नहीं रिसीव होने पर मनिंदर कोचिंग संस्थान पहुंचे। देखा कि ब्रज किशोर का शव बाथरूम में पड़ा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments