HomeBiharED एक्शन पर बोले सुशील मोदी, काला धन को सफेद बनाने के...

ED एक्शन पर बोले सुशील मोदी, काला धन को सफेद बनाने के लिए अपने ही घर की महिला को लालू ने फंसा दिया

लाइव सिटीज, पटना: नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है. हाल में ईडी ने लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटी हेमा यादव, हृदय आनंद और अमित कात्याल के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है. इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है. इस कार्रवाई के बाद सुशील मोदी ने लालू यादव पर निशाना साधा है.

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और दो बेटियों पर ईडी ने मनी लांड्रिंग का पुख्ता सबूत मिलने पर आरोप-पत्र दायर किया हैं. इसके बाद भी राजनीतिक जबाव दे रहे हैं. आरोपी होने का बाद राजनीतिक जवाब देने का कोई मतलब नहीं है.

सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव ने काला धन को छिपाने और उसे वैध सम्पत्ति घोषित करने के लिए अपने ही घर की महिलाओं को फंसाने का काम किया और आज खुद विलाप भी कर रहे हैं. लालू यादव बताएं कि इन महिलाओं ने रेलवे में चौथी श्रेणी की नौकरी पाने वाले हृदयानंद चौधरी से 60 लाख की कीमती शहरी जमीन दान में क्यों ले ली?

उन्होंने कहा कि हृदयानंद चौधरी ने पटना के पास दानापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महुआ बाग की 3375 वर्गफीट भूमि तेजस्वी यादव की पांचवीं बहन हेमा यादव को मुफ्त में दान कर दी. इस महान दानी ने हेमा यादव को ही क्यों भूमिदान के योग्य समझा? क्यों चौधरी ने ही स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 6.28 लाख रुपये भी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा कराए, इसका जबाव कोई नहीं दे रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home