HomeBiharछह युवकों ने ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से पीटकर एक को मार डाला,...

छह युवकों ने ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से पीटकर एक को मार डाला, मामला अवैध संबंध या शादी के विरोध का

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क” भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के जियाउद्दीनपुर चौका में अवैध संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की ईंट-पत्थर से कूच और लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। छह युवकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

मृतक जियाउद्दीनपुर चौका निवासी ठेला चालक विनोद मंडल का पुत्र कुंदन कुमार था। गुरुवार को रजंदीपुर ढाल बहियार से उसका शव बरामद हुआ। शव पर कई जगह ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से पीटे जाने और गले में रस्सी के निशान मिले। पुलिस के पहुंचने पर एफएसएल की टीम के सहयोग से शव का पंचनामा किया गया।

इस मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है। कुल छह नामजद हैं। गिरफ्तारों लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home