HomeBiharसिद्दीकी के बयान पर श्रेयसी सिंह का हमला, कहा - 'माफी मांगे'

सिद्दीकी के बयान पर श्रेयसी सिंह का हमला, कहा – ‘माफी मांगे’

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पर जोरदार हमला बोला है. अब्दुल बारी सिद्दीकी का महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि वो सिद्दीकी जैसे लोगों को नेता ही नहीं मानती हैं.

श्रेयसी सिंह ने कहा कि इनके जैसे लोग महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते इसलिए निम्न स्तर की राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा इन लोगों को इस बात का डर लगता है कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो देश आगे बढ़ेगा. श्रेयसी सिंह ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को स्वच्छ राजनीति करने का सुझाव दिया है. वहीं श्रेयसी सिंह ने महिला आरक्षण की भी जमकर तारीफ भी की.

आगे उन्होंने कहा कि सिद्दीकी का बयान महिलाओं को नीचा दिखाने वाला बयान है. तीर से निकला हुआ कमान और जुबान से निकली हुई बातें वापस तो नहीं होती. ऐसे में अब्दुल बारी सिद्दीकी को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home