HomeBiharआदि चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संगत पंगत का भव्य आयोजन, कार्यक्रम में...

आदि चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संगत पंगत का भव्य आयोजन, कार्यक्रम में आर के सिन्हा हुए शामिल

लाइव सिटीज, पटना: श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर दीवान मुहल्ला चित्रगुप्त घाट, में नवम्बर महीने का संगत पंगत डॉ. रवीन्द्र किशोर सिन्हा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ I सर्वप्रथम चित्रगुप्त भगवान की आरती और चित्रगुप्त वंदना के साथ संगत पंगत शुरू हुआ I आरती के बाद सुदीपा घोष के नेतृत्व में रित्यान्ति चौधरी एवं संगीता रमण कुट्टी द्वारा भरत नाट्यम की प्रस्तुति हुई I कुमार कृष्णा किशोर और ऋचा रश्मि के द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया I

इस कार्यक्रम में शांतनु राय, बिनोद कुमार पाठक, संगीत कुमार पाठक इत्यादि ने वाध्ह्य यंत्रों पर संगत किया I बालीबुड संगीतकार श्रृष्टि सिन्हा द्वारा संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया Iविभिन्न लोगों द्वारा संगत पंगत के उद्देश्यों पर भी चर्चा हुई I मंदिर निर्माण एवं दैनिक समर्पण के विषय पर विचार व्यक्त किया गया I डॉ. रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में संगत पंगत का आयोजन अरबिंद कुमार सिन्हा के संयोजकत्व में संपन्न हुआ I इस सम्बन्ध में कुछ फोटो भी संलग्न है I

संगत पंगत में पटना एवं पटना से बाहर के लोग भी उपस्थित हुये I आयोजन में मुख्य रूप से डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा, डॉ. अजीत प्रधान, डॉ. एन. पी. नारायण, डॉ. आलोक सहाय, डॉ. पी.के. वर्मा, मंदिर के प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा, प्रो. चन्द्र मोहन राय सक्सेना, सुशील वर्मा, ज्ञान मोहन, मनोज कुमार मनोज, सुजीत वर्मा, कुमार अनुपम सतीश राजू, मनीष किशोर,चंद्रभानु समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home