HomeBiharसम्राट चौधरी के विवादित बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा - BJP...

सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा – BJP का मतलब बकबास, सिर्फ करते है हिंदू – मुस्लिम

लाइव सिटीज, पटना: एक कार्यक्रम के दौरान जेपी आंदोलन की चर्चा करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा था कि सही मायनों में देश को आजादी 1947 में नहीं बल्कि 1977 में मिली थी। जिसके बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। आरोप -प्रत्यारोप का दौर जारी है। सम्राट चौधरी के बयान पर तंज कसते हुए बिहार के डिप्टी सीएम साफ साफ बोल दिए की बीजेपी बकवास करती है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आप जान रहे हैं सब लोग जान रहे हैं की इंडिपेंडेंस डे 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त को फिर काहे यह लोग झंडा फहराता है।  यह सब  तो बकवास बात है। इनलोगों का काम ही यही है  इधर की बात उधर करते हैं मुद्दे की बात यह लोग नहीं करते हैं। यह लोग बस लोगों को कंफ्यूज करने में लगे रहते हैं। 

तेजस्वी ने कहा कि – भाजपा के बातों का कोई मायने नहीं रह जाता है, कौन क्या कहता है नहीं कहता है। इससे कोई किसी को फर्क नहीं पड़ता है। इनकी को कोई सुनेगा भी तो हंसेगा ही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments