HomeBiharदयानिधि मारन के बयान पर भड़के सम्राट चौधरी, बिहारी को गाली दिलवाने...

दयानिधि मारन के बयान पर भड़के सम्राट चौधरी, बिहारी को गाली दिलवाने का काम कर रहे हैं नीतीश और लालू

लाइव सिटीज, पटना: डीएमके सांसद ने हिंदी भाषियों को लेकर ऐसा बयान दिया जिससे सियासी बवाल मच हुआ है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दयानिधि मारन के बयान को लेकर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दयानिधि को क्षमा मांगना चाहिए. नहीं मांगते हैं तो भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि बिहारी को गाली दिलवाने का काम कर रहे हैं. जनता इन्हें जवाब देगी.

सम्राट चौधरी ने कहा कि हम लालू प्रसाद और नीतीश जी से जानना चाहते हैं कि जिस तरीके से दयानिधि मारन ने बिहार का अपमान किया है, बिहारियों का अपमान किया है उसके लिए राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस पार्टी और जनता दल यूनाइटेड माफी मांगेगा

सम्राट चौधरी ने लालू और तेजस्वी को भेजे गये ईडी के समन पर कहा कि लालू प्रसाद के परिवार के लोग भ्रष्टाचारी हैं. बिहार को लूटने का काम किया है. बिहार के बच्चों के भविष्य को खराब करके रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिया है. ये लोग लुटेरे हैं, बिहार को लूटकर अपनी तिजोरी भरा है. इन लोगों को शर्म नहीं आ रही है. किसी तरह का नोटिस दीजिए ये लोग बड़े मजे से रहते हैं. याद कीजिए लालू प्रसाद को जब गिरफ्तार किया गया था तो वह हंसते हुए जा रहे थे.

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार कई दिनों से मंच साझा नहीं कर रहे हैं, इस सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने इंडिया गठबंधन की जगह ‘इंडी गठबंधन’ शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि वे लोग समझ चुके हैं. उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन के लोगों चुनौती देते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और वाम दलों में से किसी का भी खाता नहीं खुलेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home