HomeBiharपिता के सपोर्ट में आईं रोहणी आचार्य, लिखा- ना तोड़ पाओगे लालू...

पिता के सपोर्ट में आईं रोहणी आचार्य, लिखा- ना तोड़ पाओगे लालू जी का आत्मविश्वास

लाइव सिटीज, पटना: लालू यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढने वाली है. सीबीआई के एक बार फिर से रेलवे से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में जांच शुरू करने की खबर है. इस मामले की जांच वर्ष 2018 में शुरू थी लेकिन बाद में मई 2021 में इसकी जांच प्रक्रिया बंद करने की खबर आई थी. अब एक बार फिर से इसी मामले में लालू यादव और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ सीबीआई जांच तेज फिर से शुरू होने की खबर है. इस जांच से उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गई हैं. उन्होंने मंगलवार को कई ट्वीट किए. रोहिणी ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोला.

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर लिखा- “बीजेपी के राजनीतिक योजना का बना गया है हिस्सा देश की जांच एजेंसियों का यही है किस्सा.” एक और ट्वीट में लिखा- “माफीवीरों के औलादों ना तोड़ पाओगे लालू जी का आत्मविश्वास क्योंकि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है लालू जी के साथ.” इसी तरह रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा- “चाहे लाख रच ले तू षड्यंत्र लालू जी की लोकप्रियता का न होगा कभी अंत. इतिहास याद करेगा उनके कार्यकाल को जिन्होंने हजारों करोड़ों का मुनाफा दिया भारतीय रेल को.”

वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी ने अपनी नाराजगी जाहिर की. तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भी जांच हो चुकी है. इस केस में कुछ मिला नहीं है. इसे केस को फिर से ओपेन किया जा रहा है. लालू यादव और मेरा जीवन तो खुली किताब है. सीबीआई को तो पहले भी बोल चुका हूं कि मेरे घर को दफ्तर ही बनना है तो बना सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home