HomeBiharकेरल दौरे से पटना लौटे तेजस्वी ने कहा- RJD को राष्ट्रीय पार्टी...

केरल दौरे से पटना लौटे तेजस्वी ने कहा- RJD को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए कोशिश लगातार जारी

लाइव सिटीज, पटना: केरल दौरे से पटना पहुंचे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें खुशी इस बात की है कि केरल विधानसभा में अब राजद के प्रतिनिधि बैठा करेंगे। यानी जो पूर्व से एलजेडी के विधायक थे अब राजद के हो गए। तेजस्वी ने बताया कि आने वाले समय में केरल में विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। 

तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों की कोशिश है कि लालू के विचारधारा को आगे करें और राजद को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए हम लोगों की कोशिश लगातार जारी है। वहीं बक्सर ट्रेन हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि यह जो ट्रेन दुर्घटना हुई, इस मामले को हम लोग लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी नजर सभी चीजों पर बनी हुई है। सभी लोगों को सही सलामत बाहर निकलने का काम किया गया है। 

वहीं रेल हादसे मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि लगातार रेल हादसे हो रहे हैं रेलवे देखे क्या करना है। हम लोग नकारात्मक राजनीति नहीं करना चाहते हैं। हालांकि कुछ दिन पहले ही रेल का बहुत बड़ा हादसा हुआ था देश में और उस हादसे के बाद बहुत सारी बातें उठी और दब गई। मोदी सरकार में यह सब बातें दब जाती हैं इनकी सरकार में ऐसे मामले सामने आने वाले नहीं है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home