HomeBiharराजवर्धन आजाद कल लेंगे MLC पद की शपथ, CM नीतीश और डिप्टी...

राजवर्धन आजाद कल लेंगे MLC पद की शपथ, CM नीतीश और डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद

लाइव सिटीज, पटना: उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा MLC की सीट छोड़े जाने के बाद जेडीयू ने राजवर्धन आजाद को MLC बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे राजवर्धन आजाद का विधान परिषद सभागार में मंगलवार को शपथ ग्रहण होगा।

इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। साथ ही बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे राजवर्धन आजाद शपथ लेंगे।

गौरतलब है कि जेडीयू ने मिथिलांचल में ब्राह्मणों को साधने के लिए राजवर्धन आजाद को राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाया है। ये सीट उपेंद्र कुशवाहा के इसी साल जेडीयू छोड़ने के बाद खाली हुई थी। कुशवाहा समाज के नेता उम्मीद में थे कि एमएलसी की ये एक सीट उनके समाज से आने वाले किसी नेता को मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसी को लेकर राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जोरदार प्रहार किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home