HomeBiharसदन में भावुक हुई राबड़ी देवी, कहने लगी ये सब बातें

सदन में भावुक हुई राबड़ी देवी, कहने लगी ये सब बातें

सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गुस्सा में विधायक रेखा देवी को खूब सुनाया था. यह मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. इसको लेकर विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने आज सदन में कड़ी प्रतिक्रिया दी और इस दौरान वो अपने परिवार को लेकर भावुक भी दिखीं.

वहीं, सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने कितनी खराब बात बोले हैं. मुख्यमंत्री होके इ सब बात बोलना चाहिए? 

आगे उन्होंने कहा कि उनसे ज्यादा उनकी पार्टी के सदस्य ललन सिंह हैं जो बाहर में निकल करके ऐसी बात बोल रहे हैं. इस पर विधान परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने तो खेद प्रकट किया है. इस पर राबड़ी देवी ने कहा सब लोगों ने देखा है बाकी आप लोग अनजान बन रहे हैं. सारा लोग देखा है, देश और दुनिया ने देखा है. बार-बार महिला को अपमान करने वाली पार्टी ये लोग हैं. 

राबड़ी देवी ने कहा कि लालू जी नहीं है ,तेजस्वी जी सदन में नहीं हैं, लेकिन सब लोग नाम लेता है. क्यों नाम लेता है? लालू जी का…काहे नाम लेता है लोग? हम लोग किसी का नाम लेते हैं क्या? चाहे कोई के बाल बच्चा के या कोई के परिवार का… लेकिन ये लोग बार-बार परिवार का नाम लेते हैं. हमनी के परिवार पर, लालू के परिवार पर हर चीज में नाम लिया जाता है. थोड़ा सा कोई भी काम होता है तो लालू यादव….यह बात बोलते बोलते राबड़ी देवी भावुक हो गईं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home