HomeBiharप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी शुभकामनाएं

लाइव सिटीज, पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन पर हर ओर से उन्हें बधाई मिल रही है. बिहार में बीजेपी के नेताओं के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी इस मौके पर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर बधाई दी है. वहीं, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ. उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं.

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई थी. उन्होंने कहा था, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना है. इसके ठीक बाद ही तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोई को बधाई दे दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home