HomeBiharप्रशांत किशोर ने कहा- मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर हो...

प्रशांत किशोर ने कहा- मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर हो गया है….इसलिए वह कुछ भी बोलते रहते हैं

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में आजकल खूब हलचल है. नीतीश कुमार, तेजस्‍वी यादव, अमित शाह, संजय जायसवाल के साथ प्रशांत किशोर भी लगातार गर्माहट बढ़ाए हुए हैं.शनिवार को बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बारे में काफी कुछ कहा. अब प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की बातों का जवाब दिया है.

प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर हो गया है. इसलिए ही वह कुछ भी बोलते रहते हैं. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के उस आरोप का जवाब दिया है, जिसमें मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें बीजेपी का आदमी बताया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रशांत किशोर भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार बोलना कुछ शुरू करते हैं और बोल कुछ जाते हैं.

प्रशांत किशोर ने बिना नाम लिए राष्‍ट्रीय जनता दल के नेताओं पर भी कटाक्ष किया. उनका इशारा राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव की तरफ था. प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार ऐसे लोगों से घिर चुके हैं, जिन पर वे खुद विश्‍वास नहीं कर सकते हैं.इसलिए ही वह डरे रहते हैं। इसी कारण वह कुछ का कुछ बोलने लगे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home