HomeBiharबिहार की सड़कों को लेकर CM नीतीश पर बरसे प्रशांत किशोर- लालू...

बिहार की सड़कों को लेकर CM नीतीश पर बरसे प्रशांत किशोर- लालू यादव के जंगलराज की याद दिलाता है

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: चुनावी रणनीतिकार के रूप में चर्चित प्रशांत किशोर अब बिहार में अपने लिए जमीन तलाश रहे हैं. इसी क्रम में उनकी जन सुराज पदयात्रा पश्चिमी चंपारण के बैरिया प्रखंड के तड़वा नंदपुर पहुंची . यहां प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधाउन्होंने कहा कि, ‘बिहार में मौजूदा ग्रामीण सड़कों की स्थिति लालू यादव के जंगलराज जैसी है.’

जन सुराज पदयात्रा के 38वें दिन प्रशांत किशोर बैरिया प्रखंड के तड़वा नंदपुर पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों की समस्याओं पर बात की. उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बालू और गिट्टी की उपलब्धता नहीं होने की वजह से सरकार से मिली किश्त की सारी रकम खुद ही देना पड़ता है. पदयात्रा का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि हमने देखा की बिहार की ग्रामीण सड़कों की हालत लालू जी के जंगलराज जैसी ही है.

बिहार की राजनीति में एक अच्छा विकल्प न होने की वजह से लोग अपनी समर्थित पार्टियों को वोट नहीं करते जिसके वो समर्थक हैं, बल्कि लोग दूसरी पार्टी को हराने के लिए वोट कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 13 नवंबर जन सुराज अभियान के पश्चिम चंपारण जिले का अधिवेशन बेतिया में होगा. जहां जिले के जन सुराज अभियान से जुड़े सभी लोग उपस्थित रहेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से वोटिंग के माध्यम से तय करेंगे की दल बनना चाहिए या नहीं. साथ ही पश्चिम चंपारण जिले के सभी बड़ी समस्याओं पर भी मंथन कर उसकी प्राथमिकताएं और समाधान पर निर्णय होगा. पंचायत स्तर पर समस्याओं और समाधान का ब्लूप्रिंट भी तैयार किया जाएगा.

पश्चिम चंपारण जिले की समस्याओं पर विस्तार से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि वनराज अधिनियम लागू न होने की वजह से जिले जो पत्थर तोड़कर गिट्टी बनाने का काम चला रहा था वह अब समाप्त हो चुका है, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया नहीं हो पा रहा है. इस वजह से लोग 12 15 हजार की नौकरी के लिए लद्दाख से लेकर केरल तक जाने को मजबूर हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home