HomeBiharप्रशांत किशोर बिहार में कोई फैक्टर नहीं', सम्राट चौधरी का दावा- फिर...

प्रशांत किशोर बिहार में कोई फैक्टर नहीं’, सम्राट चौधरी का दावा- फिर बनेगी NDA की सरकार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जब भी लोगों को नीतीश कुमार और लालू यादव में से किसी एक को चुनना होगा तो वह नीतीश कुमार को ही चुनेंगे. उन्होंने कहा कि इस बार 2010 से भी अधिक सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी नेता ने कहा कि न तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का कोई प्रभाव है और न ही प्रशांत किशोर कोई फैक्टर हैं.

सम्राट चौधरी के मुताबिक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण बिहार की जनता के सामने कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव असल में बिहार भ्रमण करने आए थे. नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकार ने सड़क बनाई है, जिस पर दोनों घूम कर आए हैं. जहां तक SIR का सवाल है तो मतदाता सूची में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है, इसलिए ये कोई मुद्दा नहीं है.

पटना के मरीन ड्राइव पर रात के वक्त नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के डांस करने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि चाचा नीतीश कुमार ने रोड बनाया है और भतीजा डांस कर रहा है, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home