HomeBiharबाबा बागेश्वर के आगमन पर पटना में लगा पोस्टर, बिहार सरकार को...

बाबा बागेश्वर के आगमन पर पटना में लगा पोस्टर, बिहार सरकार को अधर्मी, BJP को त्रिदेव बताया

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम होना है. कार्यक्रम से पहले बीजेपी और महागठबंधन के बीच बयानबाजी तो हो ही रही थी अब पोस्टर वार शुरू हो गया है.

बीजेपी दफ्तर के गेट पर एक पोस्टर लगा है, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर है. पोस्टर में पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ, बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी की भी तस्वीर है. इनको त्रिदेव बताया गया है और महागठबंधन सरकार पर हमला बोला गया है.

पोस्टर में लिखा है- “पाप से बिहार की धरती फटी, अधर्म से आसमान, अत्याचार से कांपी इंसानियत, राज कर रहे हैवान, जिनकी होगी ताकत अपूर्व, जिनका होगा निशाना अभेद, वो करेंगे इनका सर्वनाश.” पोस्टर में यह भी लिखा है- स्वागत बा. बीजेपी दफ्तर के मुख्य द्वार पर बाबा बागेश्वर के समर्थन में पोस्टर लगने के बाद एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है.

13 मई से 17 मई तक नौबतपुर के तरेत पाली में हनुमत कथा का आयोजन होगा. इसी बीच 15 मई को दिव्य दरबार लगेगा. बाबा के आगमन से पहले ही जमकर सियासत हो रही है. आरजेडी के कई नेता इसका विरोध कर चुके हैं. लालू के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप ने तो यहां तक कह दिया है कि बाबा बागेश्वर का एयरपोर्ट पर घेराव करेंगे. कार्यक्रम नहीं होने देंगे. उनकी सेना तैयार है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home