HomeBiharतेजस्वी यादव के बयान पर मचा सियासी बवाल, जानें सम्राट चौधरी ने...

तेजस्वी यादव के बयान पर मचा सियासी बवाल, जानें सम्राट चौधरी ने क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के एक बयान से प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है. तेजस्वी यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि 2024 में मोदी युग का अंत हो रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने पलटवार किया है. लालू परिवार को निशाने पर लिया है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से कहा, “लोकतंत्र में सबको बोलने का हक है. इनके पिताजी कह रहे हैं लोकतंत्र खतरे में हैं. दस साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और विकास के कार्य में लगे हैं. ये लोग भारत को लूटने में लगे हैं. लालू प्रसाद का परिवार सिर्फ अपने लिए जीता है.

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी पलटवार किया. उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि बरबोले पिता के बरबोले बेटे हैं. यह सिर्फ अपनी बोली से हवा बनाना जानते हैं. दो बार उपमुख्यमंत्री रहे लेकिन इन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया. उनके पास कोई भी विजन नहीं है. सिर्फ परिवारवाद की बातें करते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home