HomeBiharपवन सिंह ने की PM Modi की तारीफ, कहा- '...लोग कब तक...

पवन सिंह ने की PM Modi की तारीफ, कहा- ‘…लोग कब तक चुनाव जीतते रहेंगे

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है, वहीं रोहतास के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. पवन सिंह ने कहा है कि, ”पीएम विकास का काम कर रहें हैं, लेकिन कुछ लोग उनके नाम पर ही चुनाव जीतना चाहते हैं.

आपको बता दें कि पवन सिंह ने आगे कहा कि, ”कुछ प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतने की आस लगाए हुए हैं. ऐसे में कब तक मोदी जी के नाम पर लोग चुनाव जीतते रहेंगे. स्थानीय स्तर पर जिन लोगों को विकास करना चाहिए वो नहीं करते हैं.

वहीं आगे पवन सिंह ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का विकास कर रहे हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर जिन लोगों को विकास करना चाहिए था, लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए थीं, वह इसमें पिछड़ गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लोग कब तक ऐसे लोगों को जिताते रहेंगे. जो क्षेत्र का विकास नहीं कर रहे हैं. अब नरेंद्र मोदी लोगों के मोहल्ले की समस्या दूर करने तो नहीं आएंगे.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home