HomeBiharबिहार में पुलिसकर्मी सम्मानित : सीएम नीतीश कुमार ने थानों में महिला डेस्क...

बिहार में पुलिसकर्मी सम्मानित : सीएम नीतीश कुमार ने थानों में महिला डेस्क और सोसल मीडिया केन्द्र का किया उद्घाटन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के 500 थानों में अलग से महिला डेस्क की सुविधा मिलेगी और इसकी शुरूआत आज राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने किया है.नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस के लिए सोशल मीडिया केन्द्र की भी शुरूआत की है,जिसके बाद बिहार पुलिस सोसल प्लेटफार्म पर ज्यादा एक्टिव नजर आयेगी.

बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित समारोह में नीतीश कुमार एवं बिहार के डीजीपी आर.एस भट्टी समेत पुलिस विभाग के आलाधिकारी शामिल हुए.इस मैदान में रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसमें बिहार पुलिस के 9 प्लाटून शामिल हुए।सीएम नीतीश कुमार ने पैरेड की सलामी भी ली.

महिला सहायता डेस्क एवं सोसल मीडिया केन्द्र के उद्घाटन के साथ ही कई पुलिस अधिकारी एवं जवानों के बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया.सम्मानित होने वाले में पहला नाम एसटीएफ डीएसपी रामाकांत प्रसाद को वीरता पदक से सीएम नीतीश कुमार ने सम्मानित कियाइसके साथ ही पुलिस अवर निरीक्षक धनराज कुमार,पुलिस निरीक्षक विरेन्द्र कुमार मेधावी,सिपाही धर्मेन्द्र कुमार समेत अन्य़ पुलिस अधिकारी और जवान हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home