HomeBiharपीएम मोदी की मां हीराबा अस्वस्थ, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

पीएम मोदी की मां हीराबा अस्वस्थ, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पीएम मोदी दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए हैं. हीराबेन की उम्र 100 साल से ज्यादा है. इसी साल जून महीने में उन्होंने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था. तब पीएम मोदी ने उनके पैर धोए थे और उनसे आशीर्वाद लिया था.

हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले भी पीएम मोदी हीराबेन से मिले थे. वे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उतरने के बाद  सीधा गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया था. मोदी ने अपनी मां के यहां करीब 45 मिनट बिताया था.

बता दें कि हीराबेन ने इसी साल 18 जून को 100 साल की उम्र पूरी की है. इस दौरान पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर थे और उन्होंने हीराबेन से मुलाकात की थी. इस अवसर पर वडनगर के हाटकेश्नवर मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया जिसमें सुंदर कांड के पाठ से लेकर शिव अराधना तक की गई. इसी दिन पीएम मोदी ने गुजरात के पावागढ़ में महाकाली मंदिर का जीर्णोद्धार और ध्वजारोहण भी किया था. उन्होंने वडोदरा में एक सभा को भी संबोधित किया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home