HomeBiharपंचतत्व में विलीन हुईं PM मोदी की मां हीरा बा, प्रधानमंत्री ने...

पंचतत्व में विलीन हुईं PM मोदी की मां हीरा बा, प्रधानमंत्री ने दी मुखाग्नि

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा पंचतत्व में विलीन हो गईं. पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. गुजरात के गांधीनगर में एक श्मशान घाट में साधारण तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया. हीरा बा का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया था. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली.

इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के घर पर लाया गया. जहां पीएम मोदी ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा के निधन की जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

आपको बता दें की पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था. जहां उनका शुक्रवार को निधन हो गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home