HomeBiharपटना आ रही बस धूं-धूं कर जली : इलाके में मची अफरातफरी, खिड़की...

पटना आ रही बस धूं-धूं कर जली : इलाके में मची अफरातफरी, खिड़की से कूद कर भागे यात्री

लाइव सिटीज, पटना: बड़ी खबर सामने आ रही है हाजीपुर से जहां राय वीरेंद्र सिंह कॉलेज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक सरकारी बस में अचानक आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री किसी तरह बाहर निकले जिसके बाद उनकी जान बाल-बाल बची।

मामला हाजीपुर के NH 22 पर एकारा गाव का बताया जा रहा है। BSRTC की बस मुजफ्फरपुर से पटना की ओर आ रही थी तभी हाजीपुर के राय वीरेंद्र सिंह कॉलेज के पास बस के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगी। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बस में सवार यात्रियों ने बिना समय गंवाए बस से बाहर निकलना ही मुनासिब समझा। एक-एक कर सभी यात्री बस से उतर गये।

चलती बस में अचानक लगी आग के दौरान यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचायी है। बस में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home