HomeBiharबिहार विधानसभा में आज बजट पर होगी चर्चा, विभिन्न मुद्दों को लेकर...

बिहार विधानसभा में आज बजट पर होगी चर्चा, विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार बजट सत्र के चौथे दिन भी हंगामे के आसार हैं. विधानसभा में विपक्ष की ओर से कानून-व्यवस्था और सेना को अपमान करने के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश हो रही है. सदन के बाहर और सदन के भीतर बीजेपी जबरदस्त हंगामा कर रही है.

विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन भी गलवान घाटी के शहीद के परिजनों के साथ किए गए दुर्व्यवहार का मामला सदन में खूब गूंजा. बाद में सरकार को उच्चस्तरीय समिति से जांच कराने का निर्णय लेना पड़ा था।

वहीं, आज चौथे दिन भी प्रश्नकाल में कई विभागों के प्रश्न पूछे जाएंगे और सरकार उसका उत्तर देगी. उसके बाद शून्य काल और फिर ध्यानाकर्षण प्रश्नों का उत्तर देगी. आज से वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट पर चर्चा भी शुरू होगी. साथ ही 2022-23 से संबंधित तृतीय अनुपूरक बजट सदन में रखा जाएगा.

प्रश्नकाल में आज कृषि विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पीएचइडीज़ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और सहकारिता विभाग से संबंधित है प्रश्न सदन में लाए जाएंगे. जिसका जवाब संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री देंगे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home