HomeBiharबोर्डिंग के बाद विमान में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों ने जमकर किया...

बोर्डिंग के बाद विमान में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना से गुवाहाटी जाने वाले यात्रियों को मंगलवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को पहले विमान में बैठा दिया गया और जब विमान उड़ान भरने को हुई तो पता चला कि इसमें तकनीकी खराबी आ गई है और इसे ठीक करने के बाद ही यह विमान उड़ान भर सकेगा।

विमान में बैठे 66 यात्रियों को विमान से उतारकर उन्हें सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लाकर बैठाना पड़ा। देर रात तक विमान की खराबी दूर न होने पर इसे ग्राउंडेड किए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ्लाईबिग की एफएलजी 219-220 गुवाहाटी-पटना-गुवाहाटी विमान मंगलवार को अपने सही समय 5.45 बजे शाम को पटना एयरपोर्ट पर लैंड की। इस विमान को वापस 6.15 बजे शाम को गुवाहाटी जाना था। पटना एयरपोर्ट से इस विमान से 66 यात्रियों को गुवाहाटी जाना था।

सारे यात्रियों का सिक्योरिटी जांच कर उन्हें विमान में बोर्डिंग भी करा दिया गया। जब विमान उड़ान भरने को हुई तब जांच के क्रम में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने इसकी शिकायत की तब इंजीनियरों द्वारा इसकी गहनता से जांच करने पर इंधन में रिसाव का पता चला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments