HomeBiharनितिन नबीन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार सरकार में संभाल...

नितिन नबीन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार सरकार में संभाल रहे थे 2 विभागों की जिम्मेदारी

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन ने बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना त्यागपत्र सौंप दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. नितिन नवीन के इस्तीफे के साथ ही बिहार में इस बार चर्चा तेज हो गई है कि अब पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी किसे मिलेगी

निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. दोनों ही विभाग राज्य के विकास से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं. उनके कार्यकाल में सड़कों के निर्माण, शहरी आधारभूत संरचना और नगर विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर काम किया गया। पार्टी और सरकार के भीतर उनकी छवि एक सक्रिय और कार्यकुशल मंत्री के रूप में रही है.

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन के कंधों पर अब संगठन की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक कार्यों पर पूरा ध्यान देने के लिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home