HomeBiharविपक्षी दलों की बैठक का आज दूसरा दिन, कई बड़े मुद्दों पर...

विपक्षी दलों की बैठक का आज दूसरा दिन, कई बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A. के पहले दिन की बैठक हुई. आज दूसरे दिन की बैठक होगी. आज की बैठक में संसद के विशेष सत्र को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है.

इसके साथ ही आगामी चुनावों को लेकर बैठक में सीट-बंटवारे के तौर-तरीकों पर भी चर्चा हो सकती है. वहीं कॉर्डिनेशन कमेटी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को शामिल करने को लेकर उनकी सूची मांगी गई है.

बता दें कि इंडिया की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव का मुकाबला करने को लेकर चर्चा की गई. गठबंधन के घटक दलों ने बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया. बैठक के बाद उद्धव ठाकरे की ओर से रात्रिभोज दिया गया. इस दौरान आज की बैठक को लेकर एजेंडे पर चर्चा किया गया. कहा जा रहा है कि आज की बैठक में भविष्य की रणनीति को लेकर को लेकर फैसले लिए लिए जा सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home