HomeBiharतीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा, कई मुद्दो को लेकर...

तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा, कई मुद्दो को लेकर हंगामे के आसार

लाइव सिटीज, पटना: मंत्री इसराइल मंसूरी से इस्तीफे की मांग को लेकर बजट सत्र के तीसरे दिन भी बिहार विधानसभा में हंगामे के आसार हैं. मंत्री सुरेंद्र यादव को लेकर भी विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है.

वहीं प्रश्नकाल में आज पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, भवन निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पंचायती राज विभाग और श्रम संसाधन विभाग के प्रश्नों को सदस्य सदन में लाएंगे, जिनका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या फिर प्रभारी मंत्री देंगे. 

दूसरे हाथ में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर आज तीसरे दिन भी चर्चा होगी और सरकार की तरफ से उत्तर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि बजट सत्र के दूसरे दिन मुजफ्फरपुर युवक की हत्याकांड का मामला भी खूब गूंजा, जिसमें आरजेडी कोटे से मंत्री इसराइल मंसूरी पर नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए. बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संज्ञान लेने पर विपक्षी शांत हुए थे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home