HomeBiharराघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत पर एक्शन, CO और...

राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत पर एक्शन, CO और SHO के वेतन पर लगी रोक

लाइव सिटीज, वैशाली: बिहार के राघोपुर में नाव हादसा हुआ है. वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर श्यामचंद के भगतान टोला स्थित बरसाती नदी में नाव डूबने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन से नाव की मांग की गई थी लेकिन नाव मुहैया नहीं कराई गई. पुरानी नाव होने के कारण ये हादसा हुआ है.

ग्रामीण रवि कुमार ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले गांव के लोग सीओ से मिलने पहुंचे थे. उनसे शिकायत की थी कि नाव में दरार है, उसको बदला जाए लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया. अगर समय रहते कार्रवाई हुई होती तो ये दर्दनाक हादसा नहीं होता. ग्रामीणों की शिकायत पर फिलहाल डीएम ने सीओ के खिलाफ एक्शन लिया है और वेतन पर रोक लगा दी है.

इस मामले में अब जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर के अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है. अगले आदेश तक दोनों अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश भी दिया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. वहीं, हादसे के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया.

वैशाली डीएम ने कहा कि अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष की मूल रूप से जिम्मेदारी है कि वह अपने तंत्र के माध्यम से और स्वयं पर्यवेक्षण करके इन चीजों को रोकेंगे. कल हम लोगों ने रात भर कैंप किया है, हम लोग मॉर्निंग में यहां से निकले हैं, उसमें यही सूचना है कि इस नाव का परिचालन पहले भी किया जा रहा था, तो यह चूक है और इसके लिए कार्रवाई होगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home