HomeBiharपीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर सुशील मोदी ने कहा-...

पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर सुशील मोदी ने कहा- बुद्धि से काम करो, शुद्ध जीवन जियो

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन के बाद देश भर में शोक की लहर है. शुक्रवार की सुबह निधन की खबर आते ही परिजन और चाहने वाले गम में डूब गए. पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी ने शुक्रवार की सुबह अंतिम सांस ली. 100 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है. पीएम मोदी ने निधन की खबर की जानकारी खुद ट्वीट कर दी थी.

हीराबेन के निधन पर बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी  ने शोक जताया है. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए लिखा- “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी की मां के निधन से हम सब लोग दुःखी हैं. ज़िन्दगी की एक शानदार पारी खेल कर विदा हुईं. अत्यंत कठिन परिस्थितियों में परिवार को आगे बढ़ाया. बुद्धि से काम करो,शुद्ध जीवन जीयो का मंत्र देकर चली गईं.

अस्पताल से निधन की खबर आने के बाद पीएम मोदी ने भी इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर मां को याद किया. लिखा- “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है. मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home