HomeBihar 'अब लिपस्टिक और बॉब कट वाली महिलाएं पहुंचेंगी संसद', RJD नेता अब्दुल...

 ‘अब लिपस्टिक और बॉब कट वाली महिलाएं पहुंचेंगी संसद’, RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का विवादित बयान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आरजेडी के महासचिव और सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्दीकी का महिला आरक्षण पर विवादित बयान सामने आया है. बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि बॉब कट और लिपस्टिक वाली महिलाएं अब आगे आ जाएंगी. सिद्दीकी के इस बयान के बाद बिहार में सियासी बवाल मच गया है.

दरअसल अब्दुल बारी सिद्दीकी शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. जहां उन्होंने पिछड़ी और अत्यंत पिछड़ी महिलाओं को भी आरक्षण देने की मांग की. इसी दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अगर संसद में बॉब कट और लिपस्टिक पाउडर वाली महिलाएं आ जाएंगी तो आपकी महिलाओं को कुछ हुकूक नहीं मिलेंगे. उन्होंने कहा कि अगर देना है तो पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा महिलाओं को आरक्षण दें. अत्यंत पिछड़ा का भी कोटा तय हो.

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ बॉब कट और लिपिस्टिक पाउडर वाली महिलाएं नौकरी में आ जाएंगी. पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए. अत्यंत पिछड़ा का भी कोटा तय हो, तो ठीक है. वरना पिछड़ी जाति की महिलाओं को कुछ नहीं मिलेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home