HomeBiharनीतीश कुमार आज सुपौल दौरे पर, मल्हनी गांव जाएंगे CM

नीतीश कुमार आज सुपौल दौरे पर, मल्हनी गांव जाएंगे CM

लाइव सिटीज, सुपौल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुपौल दौरे पर आ रहे हैं. समाधान यात्रा के तहत सीएम सदर प्रखंड के मल्हनी गांव जाएंंगे. जहां विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकासात्मक कार्यों का जायजा लेंगे. वहीं गांव के आदिवासी समूह के लोगों से संवाद स्थापित करेंगे. गांव की हर गली, चौक-चौराहे पर सरकार की ओर से चलाए जा रही कल्याणकारी योजनाओं का होर्डिंग लगाया गया है. जिस ओर लोग आकर्षित हो रहे हैं. बीएसएस कॉलेज रोड में कई जगहों पर बेरियर लगाया गया है.

वहीं सड़क किनारे सीएम के स्वागत में जेडीयू नेताओं ने बड़े-बड़े तोरण द्वार बनाए गए हैं. सड़क किनारे पौधे का रंग-रोगन, आहर और पोखर की सफाई की गई है. मल्हनी गांव के उक्रमवि हसना टोला में जीविका का स्टॉल लगाया गया है. जहां बीपीएम सुभाषचंद्र बोस सहित जीविका कर्मी कैंप करते दिखाई दिए.

मौके पर मौजूद जीविका बीपीएम ने बताया कि स्टॉल पर जीविका दीदी द्वारा निर्मित हारमोनियम, नीरा, मुरही, खाजा, नर्सरी आदि का स्टॉल लगाया गया है, जोकि आकर्षण का केंद्र बना है।

मल्हनी गांव में सुबह से शाम तक जिला प्रशासन की गाड़ियां दौड़ती रही. अधिकारी सीएम के आगमन को लेकर पूरी तरह तैयार दिख रहे थे. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती दिखी. वहीं कई स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती थी. हालांकि इस दौरान कोई भी अधिकारी तैयारी के सदंर्भ में कुछ जानकारी देने से परहेज करते रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home