HomeBiharनीतीश कैबिनेट की बैठक ख़त्म, 8 एजेंडों पर लगी मुहर; तीन दिन...

नीतीश कैबिनेट की बैठक ख़त्म, 8 एजेंडों पर लगी मुहर; तीन दिन पहले भी हुई थी मीटिंग

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की विशेष बैठक किया। इस बैठक में तमाम विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। इस कैबिनेट बैठक में  8 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें शिक्षा विभाग, स्वाथ्य विभाग, उर्जा विभाग समेत कई विभाग के एजेंडों पर मुहर लगी है। इससे पहले 10 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी। दो दिन बाद यानि 15 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रही है। इससे पहले यह चर्चा थी  कि नीतीश कुमार राज्य की जनता को त्योहार का कौन सा तोहफा देने वाले हैं। जनता के साथ सबकी नजरें इस बैठक पर टिकी हुई थी।

इस कैबिनेट की बैठक में राज्य की सेवा में प्रोन्नति के पदों पर योग्य कर्मियों को कार्यकारी प्रभाव देने के संबंध में फैसला लिया गया है। इसे दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारी और अधिकारियों को सरकार के तरफ से बड़ा तोहफा के रूप में देखा जा रहा है। इसके आलावा बिहार पंचायत सेवा नियमावली 2010 के नियम 2, 3, 4 एवं 7  में संशोधन करने के संबंध में स्वीकृति दी गई है।

जबकि इंदिरा गांधी आयुर्वेद विज्ञान संस्थान पटना के क्षेत्रीय चाचू संस्थान के लिए विभिन्न विभागों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कल 149 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से जीएफआर 2017 के नियम के संशोधन के अनुरूप बिहार वित्त नियमावली 150 के नियम 30 को संशोधित करने के संबंध में स्वीकृत दी गई है

इसके आलावा आधारभूत संरचना योजना” (वर्ष 2022-26) के तहत विशेष आसूचना शाखा, विशेष कार्य बल एवं उग्रवाद प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल के उन्नयन एवं सुदृढीकरण हेतु कुल राशि ₹3783.17657 लाख (सैतीस करोड़ तेरासी लाख सत्रह हजार छः सौ सनतावन रू० ) मात्र की नयी कार्य योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही राज्य के सभी राजकीय दन्त महाविद्यालयों, यथा- राजकीय दन्त महाविद्यालय एवं अस्पताल, पैठना, भागनविगहा, रहुई, नालन्दा एवं पटना दन्त महाविद्यालय एवं अस्पताल, पटना में विभागीय संकल्प सं०- 187 (1), दिनांक- 14.03.2023 द्वारा निर्धारित नामांकन एवं अन्य शुल्क के अनुरूप दन्त चिकित्सा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु नामांकन एवं अन्य शुल्क लागू किये जाने की स्वीकृति ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home