HomeBiharनितिन नवीन बने छत्तीसगढ़ BJP के प्रभारी, देवेश कुमार और संजीव चौरसिया...

नितिन नवीन बने छत्तीसगढ़ BJP के प्रभारी, देवेश कुमार और संजीव चौरसिया को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति को धार देने के लिए बिहार के तीन नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी के दो विधायक और एक विधान पार्षद को दूसरे राज्य की जिम्मेदारी दी गई है. इसके तहत बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन और विधान पार्षद देवेश कुमार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है

बिहार सरकार के मंत्री और युवा नेता नितिन नवीन के कंधों पर बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ राज्य का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. नितिन नवीन इससे पहले छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी की भूमिका में थे. उनकी देखरेख में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली थी.

विधान पार्षद और संगठन कर्ता देवेश कुमार को भी पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. देवेश कुमार मिजोरम राज्य के प्रभारी बनाए गए हैं. इससे पहले देवेश कुमार बिहार बीजेपी के महामंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और अब वह मिजोरम राज्य के लिए चुनाव प्रभारी का काम देखेंगे.

वहीं, दीघा विधायक संजीव चौरसिया को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में संजीव चौरसिया चुनाव सह प्रभारी का काम देखेंगे. संजीव चौरसिया इससे पहले भी सह प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे. संजीव चौरसिया भी बेहतर संगठन कर्ता माने जाते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home